उपस्थिति से दोगुना हाजिरी, करें जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 7:55 PM

विज्ञापन

उपस्थिति से दोगुना हाजिरी, करें जांच बिरौल. शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए बीईओ जय जय राम राय ने बीआरसी मुख्यालय में बीआरपी और सीआरसी के साथ बैठक की. इसमें श्री राय ने सभी सीआरसी से कहा कि प्रधानाध्यापक लूट मचाये हुए हैं. जहां छात्रों की उपस्थिति 30 हैं वहां प्रधानाध्यापक छात्रों की उपस्थिति […]

विज्ञापन

उपस्थिति से दोगुना हाजिरी, करें जांच बिरौल. शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए बीईओ जय जय राम राय ने बीआरसी मुख्यालय में बीआरपी और सीआरसी के साथ बैठक की. इसमें श्री राय ने सभी सीआरसी से कहा कि प्रधानाध्यापक लूट मचाये हुए हैं. जहां छात्रों की उपस्थिति 30 हैं वहां प्रधानाध्यापक छात्रों की उपस्थिति में दो गुना कर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. यह कैसे चल रहा है. आप मॉनेटरिंग के नाम पर बैठे-बैठे कागजी खानापूरी कर रहे हैं. यह बरदाश्त नहीं किया जायेगा. बीइओ ने पंद्रह दिनाें में नियमित रूप से विद्यालय जांच प्रतिवेदन बीआरसी में प्रस्तुत करने को कहा. इधर कई ऐसे विद्यालय है जहां विभाग से भवन निर्माण का पैसे खाता में आ चुका है, परंतु प्रधानाध्यापक की लापरवाही या अंचल प्रशासन से एनओसी निर्गत नहीं किये जाने से निर्माण कार्य ठप है. बीइओ श्री राय ने कहा कि मध्य विद्यालय कमलाबाड़ी में 17 लाख 49 हजार , प्राथमिक विद्यालय अधियारी में 9 लाख 52 हजार, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में 1 लाख 60 हजार रुपये एवं मध्य विद्यालय तलवाड़ा में रखे 10 लाख 25 हजार रुपये को वापस करने को कहा गया है. एक सप्ताह के अंदर नहीं किये जाने पर प्राथमिकी दर्ज होगी. वहीं कल्याण विभाग से प्राप्त छात्रवृत्ति पिछड़ी वर्ग के लिए 171 विद्यालयों में दिसंबर से बांटी जायेगी. सभी एचएम को एक दिसंबर को गुरु गोष्ठी में अपने साथ संधारित बाल पंजी लाने को कहा गया है. इधर कोयला जान स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय को निर्देशन अनुपालन पंजी बनाने को कहा गया है. साथ ही एक जनवरी 2016 से छात्रों के बीच पोशाक, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न राशि खाते में जायेगी. इसके लिये सभी छात्राें का बैंक में खाता खोलवाने का निर्देश जारी किया. बैठक में बीआरपी संजय कुमार,नैयर आजम, सीआरसीसी डा.कुमार संजय, शमसे आलम ,कमरे आलम ,डा. विजय कुमार, ललित ठाकुर, योगी मोची, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन