Darbhanga: बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Singhwara bus bike accident Darbhanga

मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़.

दरभंगा के सिंहवाड़ा में बारात जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. बस और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा-भरवाड़ा कमतौल पथ पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कटका गांव के समीप बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

बारात में जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, मलिकपुर निवासी केवल सहनी के पुत्र दशरथ सहनी और भोगेंद्र साह के पुत्र साजन कुमार बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे.

इसी दौरान कटका के पास कमतौल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

रात में हुई दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उस समय पास में एक शादी समारोह भी चल रहा था, जहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया.

चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

पीएमसीएच रेफर हुआ घायल युवक

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि घायल साजन कुमार की हालत अधिक गंभीर थी. डीएमसीएच में स्थिति नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने परिवार में तीन भाइयों में मंझले हैं. हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

बस चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. बताया गया कि बस भी बारात लेकर भरवाड़ा जा रही थी. दुर्घटना के बाद बाराती बस से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल गए.

सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन