LMNU में पीजी प्रथम सेमेस्टर नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 18 जुलाई तक मिलेगा मौका

Updated:
विज्ञापन
लनामिवि पीजी प्रथम सेमेस्टर: नामांकन 18 जुलाई तक

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 के लिए प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया है. अब छात्र 18 जुलाई तक अपना नामांकन करा सकेंगे, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी है. पहले नामांकन की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 जुलाई कर दिया गया है. विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों और पीजी शिक्षण वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं.

LNMU News: 18 जुलाई तक होगा नामांकन

डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रथम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थी अब 18 जुलाई तक संबंधित विभागों और कॉलेजों में अपना नामांकन करा सकेंगे. विश्वविद्यालय ने सभी संस्थानों से विस्तारित अवधि के दौरान नामांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी कराने को कहा है.

समर्थ पोर्टल अपडेट करने का निर्देश

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी नामांकित विद्यार्थियों का विवरण समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए. इसके लिए 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है. निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल अपडेट करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्षों और प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है.

छात्रों को मिली राहत

नामांकन की तिथि बढ़ने से प्रथम चयन सूची में शामिल ऐसे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर नामांकन नहीं करा सके थे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: रतनपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की जांच, सीएचओ व एएनएम से पूछताछ


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन