अब अपराधियों को पकड़ना होगा आसान! आरपीएफ जवानों को मिला हाईटेक फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण

जंक्शन पर फिंगरप्रिंट विज्ञान विषय पर एफएसएल प्रशिक्षण में शामिल आरपीएफ अधिकारी एवं कर्मी.
आरपीएफ जवानों को अपराध अनुसंधान में विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए फिंगरप्रिंट विज्ञान और वैज्ञानिक तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इससे अपराधियों को पकड़ना और साक्ष्य जुटाना अधिक प्रभावी होगा.
Darbhanga News: अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट, दरभंगा में अधिकारियों एवं जवानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञ अधिकारी कुंवर श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने फिंगरप्रिंट विज्ञान, साक्ष्य संरक्षण और वैज्ञानिक अन्वेषण की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी.
फिंगरप्रिंट विज्ञान की दी गई जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान फिंगरप्रिंट के प्रकार, अपराध स्थल से फिंगरप्रिंट का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण एवं संग्रहण, विभिन्न सतहों से लैटेंट फिंगरप्रिंट विकसित करने की विधि, फिंगरप्रिंट पाउडर एवं अन्य वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग, वर्गीकरण, तुलना और पहचान की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई.
साक्ष्य संरक्षण और चेन ऑफ कस्टडी पर जोर
एफएसएल अधिकारियों ने घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण, पैकेजिंग और चेन ऑफ कस्टडी बनाए रखने की प्रक्रिया भी समझाई. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य सुरक्षित रखने से अपराध अनुसंधान अधिक प्रभावी और सटीक बनता है.
व्यावहारिक प्रशिक्षण में कर्मियों ने लिया हिस्सा
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया. आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों ने फिंगरप्रिंट विकसित करने और सुरक्षित रखने की तकनीकों का अभ्यास किया. कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल, दरभंगा के अलावा अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर, विशेष आसूचना शाखा दरभंगा तथा आरपीएफ ओपी मधुबनी, जयनगर और झंझारपुर के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: दरभंगा के विकास को लेकर नीतीश कुमार से मिले विधायक ईश्वर मंडल, जिले के विकास पर हुई चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










