रतनपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की जांच, सीएचओ व एएनएम से पूछताछ

रतनपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का जांच पड़ताल करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
रतनपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में ग्रामीणों के आरोपों के बाद जिला स्तरीय टीम ने सीएचओ और एएनएम से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहन पूछताछ की।
जाले. रतनपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की जांच के लिए 15 जुलाई को जिला स्तरीय जांच टीम पहुंची. यह जांच रतनपुर के ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों के आलोक में की गई. जांच टीम ने सेंटर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) प्रेमचंद्र पाल तथा दो एएनएम से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के संचालन, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यप्रणाली के संबंध में पूछताछ की. जांच टीम का नेतृत्व जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार मिश्रा कर रहे थे. जांच के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेकानंद झा एवं बीएचएम लोकेश कुमार भी मौजूद थे. जांच टीम ने संबंधित बिंदुओं पर जानकारी जुटाई. हालांकि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










