चुनावी खर्च का ब्योरा 7 तक जरूर दें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 6:51 PM
चुनावी खर्च का ब्योरा 7 तक जरूर दें आयोग ने तय की समय सीमानहीं दिया ब्योरा तो चुनाव लड़ने पर रहेगा प्रतिबंधदरभंगा. विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा देने की अंतिम समय सीमा 7 दिसंबर निर्धारित की गयी है. जो अभ्यर्थी इस समय सीमा के भीतर अपने चुनावी खर्च का […]
चुनावी खर्च का ब्योरा 7 तक जरूर दें आयोग ने तय की समय सीमानहीं दिया ब्योरा तो चुनाव लड़ने पर रहेगा प्रतिबंधदरभंगा. विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा देने की अंतिम समय सीमा 7 दिसंबर निर्धारित की गयी है. जो अभ्यर्थी इस समय सीमा के भीतर अपने चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं समर्पित करेंगे, उन पर निर्वाचन आयोग अगले तीन वर्ष तक किसी भी प्रकार के चुनाव लड़ने से प्रतिबंध लगायेगा. इस पर सख्ती से अमल किया जायेगा. मालूम हो कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले 132 अभ्यर्थियों में से 20 ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं सौंपा है. ब्योरा देने को मिलेगा विशेष प्रशिक्षणनिर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग चुनावी व्यय का ब्योरा प्रत्याशियों को समर्पित करने के लिए अंतिम समय सीमा 7 दिसंबर तय की गयी है. आयोग के निर्देशानुसार व्यय ब्योरा देने को लेकर 1 दिसंबर को समाहरणालय के डा. अंबेदकर सभागार में विशेष प्रक्षिण दिया जायेगा. कोषांग के नोडेल पदाधिकारी सह दरभंगा प्रमंडल के वाणिज्य कर उपायुक्त प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों या उनके चुनावी अभिकर्त्ता का प्रशिक्षण अंबेदकर सभागार में सुबह 11 बजे आरंभ होगा. वहीं 3 दिसंबर को लेखा समाधान को लेकर अंबेदकर सभागार मेें सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण दिया जायेगा. जबकि सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी व्यय विवरणी अथवा निर्वाचन व्यय का सार विवरणी एवं शपथ पत्र दाखिल 7 दिसंबर को करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी चुनावी खर्च का ब्योरा समर्पित नहीं करेेंगे. उन पर आयोग के निर्देशानुसार अगले तीन वर्ष तक किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










