कैंपस:::: राजभवन मार्च करेंगे कर्मचारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2015 7:24 PM

विज्ञापन

कैंपस:::: राजभवन मार्च करेंगे कर्मचारीफोटो. 7परिचय. मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी.दरभंगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिक्षेत्र की ओर से विवि मुख्यालय पर चल रहे दो दिवसीय सांकेतिक धरना शुक्रवार को भी जारी रहा. इसके उपरांत कर्मचारी प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल की वार्त्ता कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा से […]

विज्ञापन

कैंपस:::: राजभवन मार्च करेंगे कर्मचारीफोटो. 7परिचय. मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी.दरभंगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिक्षेत्र की ओर से विवि मुख्यालय पर चल रहे दो दिवसीय सांकेतिक धरना शुक्रवार को भी जारी रहा. इसके उपरांत कर्मचारी प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल की वार्त्ता कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा से हुई. वार्त्ता के विफल होने की बात बताते हुए परिक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वार्ता के दौरान कुलपति भड़क गये. इस वजह से वार्ता नहीं हो सकी. इसके पश्चात पुन: धरना स्थल पर ही कर्मियों के साथ संघ की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. वहीं दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के बाद धरना के दौरान रखी गयी 12 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अलावा राजभवन मार्च किया जायेगा. इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी कुलसचिव डा. श्याम चंद्र प्रसाद गुप्ता ने भी वार्त्ता विफल होने की पुष्टि की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन