वृंदावन घाट का होगा पूर्ण सौंदर्यीकरण: सरावगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2015 7:24 PM
वृंदावन घाट का होगा पूर्ण सौंदर्यीकरण: सरावगी नगर विधायक का गाजे-बाजे के साथ हुआ नागरिक अभिनंदनफोटो. 5परिचय. अभिनंदन समारोह में बोलते नगर विधायक संजय सरावगी.दरभंगा. लगातार चौथी बार विधायक बने संजय सरावगी का शुक्रवार को नागरिक अभिनंदन किया गया. शिवाजीनगर स्थित काली स्थान मंदिर प्रांगण में गाजे-बाजे के साथ उत्साही मुहल्लावासियों ने उनका भव्य अभिनंदन […]
वृंदावन घाट का होगा पूर्ण सौंदर्यीकरण: सरावगी नगर विधायक का गाजे-बाजे के साथ हुआ नागरिक अभिनंदनफोटो. 5परिचय. अभिनंदन समारोह में बोलते नगर विधायक संजय सरावगी.दरभंगा. लगातार चौथी बार विधायक बने संजय सरावगी का शुक्रवार को नागरिक अभिनंदन किया गया. शिवाजीनगर स्थित काली स्थान मंदिर प्रांगण में गाजे-बाजे के साथ उत्साही मुहल्लावासियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया. मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए श्री सरावगी ने कहा कि इस मुहल्ले के घर-घर में आरएसएस, जनसंघ व भाजपा के कार्यकर्त्ता हैं. ऐसे ही कार्यकर्त्ताओं के कठिन परिश्रम की वजह से इस बार विकट परिस्थिति में जीत मिल सकी. जन समस्या लोगों की ही नहीं है, यह मेरी समस्या है. इसे दूर करने के लिए जिस स्तर तक जाना होगा जायेंगे. जो भी करना पड़ेगा उससे पीछे नहीं हटेंगे. मौके पर विधायक ने घोषणा करते हुए कहा कि आनेवाले समय में वृंदावन घाट का पूर्ण सौंदर्यीकरण व विकास होगा. मौके पर विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा आगामी एक अप्रैल से पूरे सूबे में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा का स्वागत किया. कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ इसे लागू किया जाना चाहिए. अभिनंदन समारोह में विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं. मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साह, महेश सहनी, शत्रुघ्न सहनी, विजय पाठक, अरूण साह, आकाश कुमार शर्मा, गिरिधर गोपाल, अशोक सहनी, रंजीत मंडल, रीता ठाकुर, विजय शर्मा, इंद्रदेवा साह, मुन्ना साह, मनोज सहनी, उमाशंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में मुहल्लावासी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










