दूसरे दिन भी अनशन पर सुसारी के ग्रामीण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2015 6:51 PM

विज्ञापन

दूसरे दिन भी अनशन पर सुसारी के ग्रामीणबीडीओ के साथ चली वार्ता रही बेनतीजा बहेड़ी. सुसारी तुर्की गांव के ग्रामीणों का दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा. मांग पत्र के आलोक में बीडीओ हुस्ने आरा के साथ हुई घंटों वार्ता विफल रही. अनशनकारी उच्चस्तरीय जांच की मांग को […]

विज्ञापन

दूसरे दिन भी अनशन पर सुसारी के ग्रामीणबीडीओ के साथ चली वार्ता रही बेनतीजा बहेड़ी. सुसारी तुर्की गांव के ग्रामीणों का दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा. मांग पत्र के आलोक में बीडीओ हुस्ने आरा के साथ हुई घंटों वार्ता विफल रही. अनशनकारी उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर अड़े रहे. वार्ता के क्रम में बीडीओ श्रीमती आरा ने प्रखंड स्तरीय मांगों की जांच पूरा कर रिपोर्ट समर्पित करने का आश्वासन दिया, लेकिन विधायक निधि से बनी सड़कों के अलावे प्रधानमंत्री सड़क एवं मनरेगा से संबंधित मांग के अलावे जिला जिला से संबंधित योजना को लेकर मांग पत्र सदर एसडीओ को भेजने की बात कही. अनशन का नेतृत्व कर रहे रामचन्द्र सिंह यादव बीडीओ से सभी मांग की जांच उच्च स्तरीय जांच टीम से कराने की मांग पर अड़े रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन