पुत्र : तीन सप्ताह बाद महिला की हत्या का केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 6:58 PM
पुत्र : तीन सप्ताह बाद महिला की हत्या का केस दर्ज मनीगाछी. थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अब्दुल मन्नान के पुत्र मो.अंबर आलम के फर्द बयान पर शनिवार को हत्या का केस दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार के समक्ष दिये फर्द बयान में उसने बताया कि 1 नवंबर के दिन करीब 11-12 बजे […]
पुत्र : तीन सप्ताह बाद महिला की हत्या का केस दर्ज मनीगाछी. थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अब्दुल मन्नान के पुत्र मो.अंबर आलम के फर्द बयान पर शनिवार को हत्या का केस दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार के समक्ष दिये फर्द बयान में उसने बताया कि 1 नवंबर के दिन करीब 11-12 बजे अशोक पेपर मिल थाना के सिरनियां निवासी शमीमा खातून (55) पति मो. एजाजुल एवं उसकी पुत्र निझत परवीन (18) ने मिलकर ईट पत्थर से उसकी मां को मारा. पहले घर पर ही इलाज कराया गया, बाद में तबीयत खराब होने पर सकरी स्थित लाइफ केयर एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया. 20 नवंबर को डाक्टर ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं पीएमसीएच जाने के दौरान बेनीबाद में ही उनकी मृत्यु हो गयी. तीन सप्ताह पूर्व उपरोक्त दोनों द्वारा मारपीट के कारण ही उसकी मृत्यु हुई. इस संबंध में कांड संख्या 272/15 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










