प्रतिमा स्थापित कर जगह-जगह हुई सूर्यदेव की पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2015 3:08 AM
दरभंगा : प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की आराधना के लिए शहर में जगह-जगह प्रतिमा स्थापित की गयी. जेपी चौक पर भगवानदास मुहल्ला में पूजा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया. वहीं मदारपुर में सूर्यदेव पूजा समिति ने भी उल्लास के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की. किलाघाट पुल के समीप भी अनुष्ठान हुआ. शिवाजीनगर, […]
दरभंगा : प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की आराधना के लिए शहर में जगह-जगह प्रतिमा स्थापित की गयी. जेपी चौक पर भगवानदास मुहल्ला में पूजा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया.
वहीं मदारपुर में सूर्यदेव पूजा समिति ने भी उल्लास के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की. किलाघाट पुल के समीप भी अनुष्ठान हुआ. शिवाजीनगर, मौलागंज सहित करीब दर्जन भर स्थल पर भगवान की आराधना भक्तों ने की.
छट्ठी पोखर पर भी परंपरानुरूप विशेष पूजा-अर्चना की गयी. सात घोड़ों वाले रथ पर सवार भगवान सूर्यदेव की विभिन्न भाव-भंगिमा वाली प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती रही. सत्य के देव भगवान सूर्य से मनवांछित फल प्राप्ति के लिए आशीर्वाद ग्रहण करनेवालों का तांता लगा रहा. पूजा-पंडालों में बुधवार की दोपहर से भीड़ बढ़ गयी. छठ पूजा संपन्न करने के पश्चात भक्तों ने इन स्थलों की ओर रूख किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










