बैंक करवा रहा घाट की सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2015 6:43 PM
बैंक करवा रहा घाट की सफाईबिरौल. एसडीओ मो. शफीक ने सुपौल बाजार के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया. इस दौरान छठ घाटों की सफाई अधूरी देख मौजूद सफाई कमियों को 24 घंटे के भीतर साफ करने का निर्देश दिया. बता दें कि मंडल मुख्यालय स्थित सुपौल बाजार के छठ घाटों की सफाई को लेकर […]
बैंक करवा रहा घाट की सफाईबिरौल. एसडीओ मो. शफीक ने सुपौल बाजार के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया. इस दौरान छठ घाटों की सफाई अधूरी देख मौजूद सफाई कमियों को 24 घंटे के भीतर साफ करने का निर्देश दिया. बता दें कि मंडल मुख्यालय स्थित सुपौल बाजार के छठ घाटों की सफाई को लेकर फंड नहीं है. एसडीओ ने सुपौल बाजार में अवस्थित नेशनल बैंक को छठ घाटों को सफाई करने में सहयोग देने की अपील की. एसडीओ की अपील पर बैंक अधिकारी ने मंदिर घाट ,खेवा टोल,वन देवी नगर और चुन्नी मुन्नी पोखर को साफ कराने की जिम्मेवारी ली. दो दिनों से बैंक कर्मी अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए घाटों की सफाई कराने में जुटे हुए हैं. एसडीओ ने कहा कि जन सहयोग से कठिन से कठिन कार्य को पूरा किया जा सकता है. वहीं सहनी समाज वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश सहनी की ओर से जिरात स्थित कमला नदी को आकर्षित ढंग से सजवाया जा रहा है. इसको लेकर सहनी समाज के कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










