ट्रैफिक जमादार की हत्या पर पुलिस जवानों ने फूंकी दुकानें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2015 6:43 PM

विज्ञापन

ट्रैफिक जमादार की हत्या पर पुलिस जवानों ने फूंकी दुकानें हत्या के विरोध में जवानों ने तीन दुकानों में लगायी आग, दो दर्जन दुकानों में की तोड़फोड़पुलिस के रौद्र रूप को देख सहमे रहे आमजनचार घंटे बाद आरोपित पुजारी को किया गया गिरफ्तार ट्रैफिक जमादार पटना का, तो पुजारी मुजफ्फरपुर का रहने है वालाफोटो: 07, […]

विज्ञापन

ट्रैफिक जमादार की हत्या पर पुलिस जवानों ने फूंकी दुकानें हत्या के विरोध में जवानों ने तीन दुकानों में लगायी आग, दो दर्जन दुकानों में की तोड़फोड़पुलिस के रौद्र रूप को देख सहमे रहे आमजनचार घंटे बाद आरोपित पुजारी को किया गया गिरफ्तार ट्रैफिक जमादार पटना का, तो पुजारी मुजफ्फरपुर का रहने है वालाफोटो: 07, परिचय. आगजनी से धू-धू कर जलती दुकान.फोटो: 04, परिचय. आरोपित पुजारी.प्रतिनिधि ,दरभंगालहेरियासराय बस स्टैंड में शौचालय जाने के मामूली विवाद में रविवार की सुबह एक पुजारी ने ट्रैफिक जमादार की चाकू गोद कर हत्या कर दी. घटना से आक्रोशित पुलिस जवानों ने बाजार में लगभग दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले. तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया, तो दो दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ की. पुलिस के इस रूप को देख कर आमजन सहमे रहे. घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी व सिटी एसपी हर किशोर राय के समझाने पर पुलिसकर्मी शांत हुए. मामले में कांड अंकित किया जा रहा है. एसएसपी ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इधर लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पहले से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. वैसे घटना को लोग स्टैंड में अवैध वसूली से भी जोड़ रहे हैं. हालांकि पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पायेगा. ट्रैफिक जमादार विजय कुमार (50) पटना जिले के नौबतपुर और पुजारी विपिन कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जिले के जारंग गायघाट के रहने वाले हैं. घटना के लगभग चार घंटे बाद आरोपित पुजारी बस स्टैंड परिसर में जर्जर पड़ी एक बस में सोया हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यह है मामलाबताया जाता है कि लहेरियासराय बस स्टैंड में शौचालय जाने के मामूली बात को लेकर इसी परिसर के एक मंदिर पर रह रहे पुजारी विपिन कुमार सिंह और ट्रैफिक जमादार विजय कुमार के बीच विवाद हो गया. इसके बाद पुजारी ने जमादार को चाकू गोद दिया. इससे घटना स्थल पर ही जमादार की मौत हो गयी. इसके बाद आरोपित वहां से भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी आक्रोशित हो उठे. लहेरियासराय थाना के साथ ही बगल के पुलिस लाइन के जवान भी वहां जुट गये. सभी हत्यारे की तलाश में जुट गये. उसके नहीं मिलने पर वे लोग अपना गुस्सा अगल-बगल की दुकानों पर उतारने लगे. देखते ही देखते तीन दुकानों को फूंक दी. इससे भी मन नहीं भरा तो अन्य दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे. गरीबों के दुकानों को निशाना बनाते हुए 25 दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की. वहां रखे सामान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. दो घंटे तक पुलिसिया तांडव चलता रहा. इसके बाद एसएसपी श्री सत्यार्थी पहुंचे. उनके आने पर पुलिसकर्मी नरम हुए. सभी को शांत करने के साथ ही एसएसपी ने दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया. इसके बाद जमादार के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेजा गया. एसएसपी ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में बने आवास में ही जमादार रहता था. आवास के समीप ही परित्यक्त एक और भवन है. उसी में बने शौचालय में जाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी. बस बीच पुजारी ने तेज धार वाले चाकूनुमा हथियार से जमादार के पेट में वार कर दिया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन