पॉलिसी देने का झांसा दे बुलाकर लूटा
दरभंगा : शहर के मारवाड़ी कॉलेज के निकट एलआइसी अभिकर्ता के साथ अज्ञात अपराधियों ने जमकर मारपीट और लूटपाट की. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान अपराधियों ने उनके पास से पांच हजार रुपया भी लूट लिया. गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया. पीड़ित का […]
दरभंगा : शहर के मारवाड़ी कॉलेज के निकट एलआइसी अभिकर्ता के साथ अज्ञात अपराधियों ने जमकर मारपीट और लूटपाट की. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान अपराधियों ने उनके पास से पांच हजार रुपया भी लूट लिया. गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया. पीड़ित का नाम विजय कुमार मंडल बताया जाता है.
वे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी है. इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि एलआइसी के दरभंगा ब्रांच में अभिकर्त्ता हैं. मंगलवार की सुबह 10 बजे इनके मोबाइल पर 9135175135 से फोन कर दोना चौक बुलाया गया. फोन करनेवाले ने कहा कि एक पॉलिसी लेना है. आप आइये. दोनार चौक पहुंचने के बाद मारवाड़ी कॉलेज के पास आने के लिए फोन पर कहा. जब वे उक्त जगह पर पहुंचे तो बाइक पर दो लड़के आये तथा देखकर वापस लौट गये.
इसके बाद चार पांच मोटरसाइकिल से 8-10 की संख्या में अज्ञात लोग पहुंचकर उन्हें मारने लगे. जिससे गंभीर रूप से वे घायल हो गये. उनके दायें पैर की हड्डी टूट गयी. स्थानीय लोगोें के पहुंचने पर सभी अपराधी भाग गये. इसके कुछ क्षण बाद पीड़ित ने एसपी को फोन कर इस बाबत जानकारी दी. तत्काल पुलिस वहां पहुंची. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पीड़ित के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी नही है. उनका यह भी कहना है कि कादिराबाद में केवटी निवासी कौशल्या देवी के साथ हुए एटीएम कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद जरूर की थी. साथ ही नगर थाना क्षेत्र से कार से ठोकर मार कर भाग रहे अभियुक्त को भी उन्होंने खदेड़ कर पकड़वाया था. घटना के पीछे इनलोगों का भी हाथ हो सकता है. वैसे पुलिस बाइकर्स गैंग पर भी संदिग्धता प्रकट कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










