चालू हुआ रामनगर ग्रिड का पावर ट्रांसफॉर्मर

Updated:
विज्ञापन

चालू हुआ रामनगर ग्रिड का पावर ट्रांसफाॅर्मर तत्काल तीन पावर सब स्टेशनों का ही दिया गया लोड दरभंगा : करीब डेढ़ महीने की प्रतीक्षा के बाद शनिवार को रामनगर ग्रिड में लगाये गये 160 एमवीए का पावर ट्रांसफाॅर्मर चालू हुआ. इस पावर ट्रांसफाॅर्मर पर तत्काल कम लोड दिया गया है. इसपर अभी पंडासराय, जेल के […]

विज्ञापन

चालू हुआ रामनगर ग्रिड का पावर ट्रांसफाॅर्मर तत्काल तीन पावर सब स्टेशनों का ही दिया गया लोड दरभंगा : करीब डेढ़ महीने की प्रतीक्षा के बाद शनिवार को रामनगर ग्रिड में लगाये गये 160 एमवीए का पावर ट्रांसफाॅर्मर चालू हुआ. इस पावर ट्रांसफाॅर्मर पर तत्काल कम लोड दिया गया है. इसपर अभी पंडासराय, जेल के निकट तथा दोनार पावर सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति की जा रही है. विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी भी बेला, डीएमसीएच एवं अर्बन पावर सब स्टेशन को गंगवाड़ा पावर सब स्टेशन से ही बिजली दी जा रही है. गंगवाड़ा पावर सब स्टेशन को बेगूसराय से बिजली आपूर्ति की जा रही है. इस बाबत पूछे जाने पर नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार दास ने बताया कि दो-तीन दिनों में पावर ट्रांसफाॅर्मर पर और लोड बढ़ाकर पूरे शहर को बिजली आपूर्ति की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन