गुप्त चैंबर बनाकर लाई जा रही थी शराब, कंटेनर के तहखाने से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद विदेशी शराब के कार्टन दिखाती पुलिस

Darbhanga News: भालपट्टी थाना पुलिस ने एनएच-27 के मुरिया कट के पास कंटेनर के गुप्त तहखाने से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: भालपट्टी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-27 स्थित मुरिया कट के पास एक कंटेनर से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भालपट्टी थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार के नेतृत्व में तकनीकी शाखा के सहयोग से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध लगने पर कंटेनर संख्या UP 21 BN 2012 को रोककर तलाशी ली गई.

शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने गहन तलाशी जारी रखी.

यह भी पढ़ें: ट्रक से 2000 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त, पुलिस को देख भागे तस्कर

कंटेनर के गुप्त तहखाने में छिपाई गई थी शराब

जांच के दौरान पुलिस को चालक केबिन के ऊपर बने एक गुप्त चैंबर का पता चला. जब तहखाने को खोला गया तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी.

पुलिस ने कुल 54 कार्टन से 489 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर लिया.

दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

मौके से कंटेनर चालक महेश कुमार, निवासी बसौली, मुजफ्फरपुर तथा सुजीत कुमार, निवासी चैनपुर, औराई (मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब की खेप को गुप्त तरीके से बिहार में खपाने की योजना थी. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने बरामद शराब और कंटेनर को जब्त कर लिया है. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

एनएच-27 पर हुई इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में पहुंचाया जाना था.

यह भी पढ़ें: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन