Darbhanga Airport Night Landing: जल्द शुरू हो सकती है नाइट लैंडिंग, कोहरे में नहीं होगी परेशानी

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा, फोटो- एआई जेनरेटेड

Darbhanga Airport Night Landing: दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू हो सकती है. सांसद गोपालजी ठाकुर ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर मांग उठाई है. सुविधा शुरू होने से कोहरे के मौसम में उड़ान रद्द और डायवर्ट होने की समस्या कम होगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga Airport Night Landing: दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़ी राहत की खबर आ सकती है. दरभंगा एयरपोर्ट पर लंबे समय से प्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू करने की दिशा में केंद्र सरकार स्तर पर पहल तेज हो गई है. भाजपा सांसद और लोकसभा में पार्टी के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर इस मामले को प्रमुखता से उठाया है.

रक्षा राज्य मंत्री से की विशेष मुलाकात

सांसद गोपालजी ठाकुर ने गुरुवार देर शाम केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा जल्द शुरू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि एयरफोर्स स्टेशन से जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रात्रिकालीन उड़ानों का संचालन शुरू किया जा सकता है.

सांसद ने बताया कि नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक अधिकांश आधारभूत संरचनाओं का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. ऐसे में अब यात्रियों को इस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए संबंधित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Bihar Land Registry: रैयतों के लिए जरूरी खबर, जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा नियम, कैसे तय होगा सर्किल रेट?

कोहरे के मौसम में मिलेगी बड़ी राहत

नाइट में प्लेन लैंडिंग, फोटो- एआई जेनरेटेड

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को हर साल सर्दियों में कोहरे और कम दृश्यता की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार उड़ानें रद्द करनी पड़ती हैं या दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करनी पड़ती हैं.

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद ऐसी समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है. इससे यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक और भरोसेमंद हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: क्या आपने Nitish Kumar की ये 21 साल पुरानी तस्वीर देखी है? मां, पत्नी और बेटे के साथ फुल फैमिली फोटो वायरल

912 करोड़ रुपये से बन रहा नया सिविल इंक्लेव

सांसद ने रक्षा राज्य मंत्री को बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट पर 912 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल इंक्लेव का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है. यह परियोजना पूरी होने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता और सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा.

नए टर्मिनल निर्माण प्रक्रिया, फोटो- एआई जेनरेटेड

नया टर्मिनल बनने और नाइट लैंडिंग शुरू होने से दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार के प्रमुख हवाई केंद्रों में शामिल हो सकता है. इसका लाभ दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल और आसपास के जिलों के लाखों यात्रियों को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बिहार: अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वाल्मीकिनगर, VTR को मिलेगा हेली टूरिज्म का नया पंख

जल्द सकारात्मक पहल का मिला आश्वासन

गोपालजी ठाकुर के अनुसार रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है. अब यात्रियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा कब तक शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन