आज दोपहर तक शहर होगा चकाचक
Updated at : 27 Oct 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने रातमें कचरा उठाव करनेका दिया निर्देश छठ पर्व को ले 12 मजदूरों से हजारी नाथ व प्रधान घाट की हो रही सफाई दरभंगा :दीपोत्सव को लेकर शहर की बेहतर साफ-सफाई के लिए शनिवार की रात 10 बजे तक कचरा उठाव किया गया. निगम प्रशासन के निर्देश पर पहले से ही दो पालियों […]
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने रातमें कचरा उठाव करनेका दिया निर्देश
छठ पर्व को ले 12 मजदूरों से हजारी नाथ व प्रधान घाट की हो रही सफाई
दरभंगा :दीपोत्सव को लेकर शहर की बेहतर साफ-सफाई के लिए शनिवार की रात 10 बजे तक कचरा उठाव किया गया. निगम प्रशासन के निर्देश पर पहले से ही दो पालियों में कचरा उठाव किया जा रहा था. रविवार को एक पाली में दोपहर तक सफाई कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है.
नगर प्रबंधक नागमणि सिंह ने बताया कि अबतक दो पाली में सफाई कार्य करायी जा रही थी, लेकिन रविवार को पर्व में आमजन को गंदगी का सामना न करना पड़े, इसे लेकर सफाई कर आवश्यकतानुसार चूना व ब्लिचिंग छिड़काव का भी सख्त निर्देश दिया गया है. इधर छठ पर्व को लेकर बागमती नदी के हजारीनाथ व प्रधान घाट की 12 मजदूरों के माध्यम से वार्ड जमादार मनोज राम सफाई कराने का काम शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि बुधवार तक श्रद्धालुओं के लिये छठ घाट तैयार कर दिया जायेगा. दूसरी ओर बागमती नदी के पश्चिम दिशा में राजारामधनी मंदिर से लेकर इमलीघाट तक साफ-सफाई करने को लेकर अबतक एक भी मजदूर नहीं लगाया गया है.
आरोपित गिरफ्तार
दरभंगा. नगर थाना की पुलिस ने जेपी चौक निवासी शुभम कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व इंद्र भवन मैदान में चाकूबाजी की एक घटना हुई थी. शुभम इस मामले में आरोपित है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




