सिर पर नाच रही मौत, नीचे पेट भरने की हो रही कोशिश
Updated at : 19 Apr 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

कभी भी हो सकता हादसा, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान दरभंगा : शहर में जगह-जगह जान जोखिम में डाल दुकानदार अपना कारोबार चला रहे हैं. सिर पर साक्षात मौत नाचती रहती है. इससे बेपरवाह होकर दुकान सजाये रहते हैं. न तो इस ओर बिजली विभाग की नजर है और न ही जिला प्रशासन या नगर […]
विज्ञापन
कभी भी हो सकता हादसा, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
दरभंगा : शहर में जगह-जगह जान जोखिम में डाल दुकानदार अपना कारोबार चला रहे हैं. सिर पर साक्षात मौत नाचती रहती है. इससे बेपरवाह होकर दुकान सजाये रहते हैं. न तो इस ओर बिजली विभाग की नजर है और न ही जिला प्रशासन या नगर निगम प्रशासन ही ध्यान दे रहा है. ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा हो जाय तो कोई ताज्जुब नहीं. उल्लेखनीय है कि दो भागों दरभंगा तथा लहेरियासराय में बंटे इस शहर में सड़क के प्राय: दोनों किनारे अवैध तरीके से दुकानें सजी रहती हैं.
इसमें कई स्थान पर तो ट्रांसफार्मर के नीचे दुकान सजाकर लोग अपना धंधा चला रहे हैं. पेट भरने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते. जब कभी प्रशासन की नींद खुलती है और अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया जाता है तो इस तरह के दुकानदारों को भी कुछ दिन के लिए वह जगह खाली कर देनी पड़ती है, लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से पुराना नजारा दिखने लगता है.
ट्रांसफाॅर्मर से सटाकर सजी रहती दुकानें : इतना ही नहीं, ट्रांसफार्मर से सटाकर दर्जन भर स्थानों पर दुकानें चलायी जा रही है. कादिराबाद, विद्यापति चौक, आजमनगर, नीम चौक उर्दू बाजार, लोहिया चौक, खाजासराय सहित कई अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर के नीचे तथा बगल में इत्मिनान से दुकान सजा कारोबार किया जा रहा है.
जान जोखिम में डाल कर चलाते हैं दुकान: ट्रांसफार्मर में विशेष प्रकार का तेल रखा जाता है. यह बिजली रहने पर खौलता रहता है. शॉर्ट सर्किट अथवा किसी अन्य तकनीकी कारणों से आए दिन इससे चिंगारी निकलती रहती है. कभी-कभी तेल भी छलक कर बाहर आ जाता है. लीकेज होने की वजह से भी तेल निकलने लगता है.
ऐसे में अगर यह तेल किसी व्यक्ति के उपर आ गिरे तो हादसे का शिकार होना तय है. बावजूद प्रशासनिक प्रयास आज तक विशेष तौर पर इसके लिए नजर नहीं आ सका है. दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन हम फुटपाथी दुकानदारों के लिए वैकल्पिक प्रबंध नहीं कर रहा. मजबूरन जान जोखिम में डाल इस तरह दुकान चलाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




