दरभंगा: जाले में आवाज के साथ ऊपर उठी पीसीसी सड़क, लोगों में फैली दहशत

Updated:
विज्ञापन

ऊपर उठी पीसीसी सड़क

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में भवरपूरा-महुली मार्ग पर एक पीसीसी सड़क अचानक तेज आवाज के साथ ऊपर उठ गई. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल का माहौल है. सड़क का उभरा हिस्सा फिलहाल स्पीड ब्रेकर जैसा दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले प्रखंड के राढ़ी उत्तरी पंचायत के भवरपूरा से काजी-बहेड़ा पंचायत के महुली सलाम चौक जाने वाली पीसीसी सड़क का एक हिस्सा अचानक तेज आवाज के साथ ऊपर उठ गया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत के साथ-साथ कौतूहल का माहौल बना हुआ है.

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का एक हिस्सा अचानक उभर गया और तेज आवाज सुनाई दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया.

पहली बार देखी ऐसी घटना

मौके पर पहुंचे उपप्रमुख अब्दुल राजिक ने बताया कि अब तक सड़कों को धंसते या क्षतिग्रस्त होते देखा गया था, लेकिन किसी कंक्रीट सड़क को आवाज के साथ ऊपर की ओर उठते पहली बार देखा गया है. उन्होंने कहा कि सड़क के अचानक उठ जाने से आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया था.

स्पीड ब्रेकर जैसा दिख रहा हिस्सा

ग्रामीणों के अनुसार सड़क का जो हिस्सा ऊपर उठा है, वह फिलहाल स्पीड ब्रेकर जैसा दिखाई दे रहा है. हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है और लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं.

कारणों की नहीं हुई पुष्टि

फिलहाल सड़क के ऊपर उठने की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि संबंधित विभाग से जांच कर कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन