दरभंगा में समाहरणालय-कचहरी रोड चौड़ीकरण की तैयारी, दोनों तरफ चौदह मीटर भूमि होगी अधिग्रहित

Updated:
विज्ञापन

न्यायालय परिसर स्थित अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का निरीक्षण करते डीएम कौशल कुमार व अन्य

दरभंगा में एलिवेटेड रोड और आरओबी के साथ मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण की गति तेज हो गई है. समाहरणालय से कचहरी जाने वाली सड़क के दोनों ओर 7-7 मीटर, यानी कुल 14 मीटर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस पहल से शहर में भविष्य में लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Darbhanga road widening: दरभंगा शहर में एलिवेटेड रोड और आरओबी समेत मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. इसी क्रम में समाहरणालय से कचहरी जाने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों तरफ सात-सात मीटर यानी कुल चौदह मीटर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शनिवार को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का मौके पर पहुंचकर स्थल सर्वेक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

land acquisition: इन प्रमुख कार्यालय परिसरों की भूमि होगी अधिग्रहित

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति और अधिग्रहण से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क के दोनों तरफ सात मीटर भूमि अधिग्रहित की जानी है. इसमें प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर, समाहरणालय, प्रेक्षागृह परिसर, आईजी कार्यालय, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, न्यायालय परिसर और जिला भूमि निबंधन कार्यालय परिसर की जमीन शामिल है.

लहेरियासराय टावर से आगे भी की जाएगी भूमि अधिग्रहण

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार लहेरियासराय टावर से आगे भी मुख्य सड़क के दोनों तरफ आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहित की जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ शहर में चल रही अन्य प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य को तीव्र गति देना है. इस महत्वाकांक्षी योजना से शहर के इस व्यस्त मार्ग पर भविष्य में लगने वाले जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी.

निर्माण कार्य शुरू होने से पहले बनाई जाएगी नई चाहरदीवारी

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्य सड़क पर परियोजनाओं का निर्माण शुरू होने से ठीक पहले दोनों तरफ मजबूत चाहरदीवारी का निर्माण पूरा कराया जाए. इसके लिए पुरानी और बाधक बन रही चाहरदीवारियों को हटाया जाएगा. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में नई चाहरदीवारी के निर्माण का कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन