Darbhanga News: सिर पर वार कर 12 साल के मासूम की हत्या, हरिपट्टी में गाछी से शव बरामद

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 10:21 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव स्थित एक गाछी से शनिवार की रात 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव स्थित एक गाछी से शनिवार की रात 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान पिड़री पंचायत के वार्ड एक छपरार निवासी स्व. विनोद दास के पुत्र रोशन कुमार के रुप में की गयी. बताया जाता है कि रोशन के पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है. पिता की मौत के बाद मां अपने दो पुत्र के साथ मायके हरिपट्टी में ही रहने लगी. परिजनों ने इसकी सूचना थाना समेत वरीय पुलिस अधीक्षक को दी. सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने टीम गठित करते हुए अनुसंधान का निर्देश दिया. टीम में शामिल बहादुरपुर थानाध्यक्ष, फेकला थानाध्यक्ष व एपीएम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या मामले का उद्भेन कर लिया. एसएसपी ने बताया कि हत्या मामले में मुख्य आरोपित हरिपट्टी निवासी राम नारायण शर्मा के पुत्र संजय शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक की मां लालपरी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी है. हालांकि इस हत्या का मुख्य कारण मृतक का बड़ा भाई से आरोपित की पत्नी का प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है, जबकि मृतक का बड़ा भाई दिल्ली में रहता है. प्रेम-प्रसंग को लेकर कुछ दिनों पूर्व मारपीट हुई थी. उसी दिन से दोनों परिवार के बीच तनाव बनी हुई थी. कहा जा रहा है कि संजय शर्मा ने रोशन के सिर पर वार कर हत्या कर दी. मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर से ही रोशन गायब था. शाम में खोजबीन की गयी, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला. शनिवार की रात करीब नौ बजे एक अनजान नंबर से उसके बड़े भाई रितिक कुमार दास को किसी ने सूचना दी कि उसके भाई की हत्या कर दी गयी है. रितिक ने अपने घर के अगल-बगल के लोग समेत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. रोशन का शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मौके पर बहादुरपुर, फेकला व एपीएम थानाध्यक्ष समेत सशस्त्र बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन