बलभद्रपुर में अधिवक्ता के घर फायरिंग, कोई हताहत नहीं

Updated at : 11 Jul 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
बलभद्रपुर में अधिवक्ता के घर फायरिंग, कोई हताहत नहीं

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया दो जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा लहेरियासरया के बलभद्रपुर मुहल्ले में पुलिस गश्ती तेज दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला में बीती रात एक अधिवक्ता के घर पर फायरिंग की गई. हालांकि गोली फायरिंग से किसी व्यक्ति के हताहत की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया दो जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा
लहेरियासरया के बलभद्रपुर मुहल्ले में पुलिस गश्ती तेज
दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला में बीती रात एक अधिवक्ता के घर पर फायरिंग की गई. हालांकि गोली फायरिंग से किसी व्यक्ति के हताहत की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार बलभद्रपुर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता तंत्र नाथ ठाकुर के घर पर बीती रात फायरिंग की गयी. सूचना मिलने पर एसडीपीओ अनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष आरके शर्मा दल बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस एवं एक खाली खोखा बरामद किया है.
एसडीपीओ अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिवक्ता के नाती अभिषेक कुमार झा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह गांव निवासी नरेश राय एवं बलभद्रपुर मोहल्ला निवासी संजीव झा सहित अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.
जमीन विवाद को लेकर घटना को दिया गया अंजाम : जानकारी के अनुसार सोमवार की करीब रात के 12 बजे अधिवक्ता तंत्रनाथ ठाकुर के नाती अभिषेक कुमार झा अपने घर में सो रहा था. जिस रूम में अभिषेक सो रहा था, उसकी खिड़की पर फायरिंग की गई. गोली खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अभिषेक के बगल से होते हुए दीवार पर जाकर लगी.
गोली की आवाज सुनकर उठे अभिषेक ने इसकी सूचना लहेरियासराय थाना अध्यक्ष आरके शर्मा को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. बताया जाता है कि अधिवक्ता तंत्रनाथ ठाकुर अपनी जमीन बिक्री की बात हाबीडीह गांव के नरेश राय से की थी. इसमें जमीन डिलिंग का काम संजीव झा के द्वारा किया गया. इधर, नरेश झा द्वारा जब जमीन रजिस्ट्री करने की बात कही गई, तब तंत्रनाथ झा ने कहा कि उन्हें पूरा पैसा नहीं मिला है.
जब तक पूरा पैसा नहीं मिलेगा, तब तक रजिस्ट्री नहीं करेंगे. उन्होंने एडवांस की राशि वापस ले जाने की बात कही. नरेश राय ने बताया कि संजीव झा को 34 लाख रुपया दे दिया. उसके बाद भी जमीन रजिस्ट्री नहीं करवायी जा रही है. इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है.
मामला न्यायालय में चलने की बात कही जा रही है. घटना से बलभद्रपुर मोहल्ला के लोग दहशत में हैं. पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है. बताया जाता है कि अधिवक्ता तंत्र नाथ ठाकुर के घर पर पिछले वर्ष 2017 के फरवरी माह में भी गोलीबारी की घटना घट चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन