50 हजार का इनामी हरेंद्र चौधरी हथियार के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 1:09 AM
बेतिया : चौतरवा थाना क्षेत्र के चुड़िहरवा निवासी कुख्यात अपराधी सरगना व 50 हजार का इनामी उमा चौधरी उर्फ हरेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक देसी बंदूक और 12 बोर के पांच कारतूस बरामद किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी […]
बेतिया : चौतरवा थाना क्षेत्र के चुड़िहरवा निवासी कुख्यात अपराधी सरगना व 50 हजार का इनामी उमा चौधरी उर्फ हरेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक देसी बंदूक और 12 बोर के पांच कारतूस बरामद किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी कुख्यात दस्यु सरगना उमा चौधरी उर्फ हरेंद्र चौधरी नवलपुर दियारा में पहुंच कर अपने गिरोह के सदस्यों को संगठित कर किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. जिसमें विभिन्न थानों की पुलिस के अलावे तकनीकी सेल के जवानों को लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










