11 से 18 फरवरी को इस रूट पर रहेगा महा-ब्लॉक, 20 से ज्यादा ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Feb 2026 8:38 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Train News: बेतिया-कुमारबाग रेललाइन पर दोहरीकरण और CRS इंस्पेक्शन के लिए 11 से 18 फरवरी तक मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस ब्लॉक के कारण 17 फरवरी को आधा दर्जन ट्रेनें रद्द रहेंगी और सप्तक्रांति और अवध एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. इससे बेतिया स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

Train News: बेतिया-कुमारबाग रेललाइन पर दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है. इस निर्माण काम और रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) के इंस्पेक्शन को देखते हुए रेलवे ने 11 फरवरी से 18 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक लेने का फैसला किया है. ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द, कुछ को बीच रास्ते से ही शॉर्ट टर्मिनेट, कुछ को शुरुआत स्टेशन बदलकर, कई को दूसरे मार्ग से चलाने और कुछ को रीशेड्यूल कर निर्णय लिया गया है.

जरूरत के हिसाब से किया जायेगा बदलाव

रेलवे के अनुसार 14, 15 और 16 फरवरी को ज्यादा देर के लिए ब्लॉक लिया गया. 17 फरवरी को सीआरएस का इंस्पेक्शन करेंगे. इसलिए उस दिन सबसे ज्यादा ट्रेनों पर असर पड़ेगा. 18 फरवरी को भी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 240 मिनट का ब्लॉक रहेगा. स्टेशन मास्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देरी से चल रही ट्रेनों को जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा. 10 जनवरी 2026 के बाद शुरू हुई नई ट्रेनों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले हेल्पलाइन या रेलवे की वेबसाइट से ट्रेन के बारे में पता कर लें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

17 फरवरी को 6 ट्रेनें रद्द

17 फरवरी को निरीक्षण के कारण छह ट्रेनों को रद्द किया गया है. इनमें ट्रेन नंबर 63342, 75236, 63309, 75235 और 63311 डेमू का रूट बदला गया है. इसके अलावा कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का रूट बदला गया है. 19038 बीजु-बीडीटीएस एक्सप्रेस, 12557 एक्सप्रेस और 15215/15216 मेमू एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को नरकटियागंज, रक्सौल और सगौली जैसे ऑप्शनल रूट से चलाया जाएगा.

16 फरवरी को 360 मिनट का ब्लॉक और अतिरिक्त 90 मिनट का व्हील फ्री ब्लॉक लिया गया. इस वजह से चार ट्रेनें रद्द रहेंगी और 20 से अधिक ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. 18 फरवरी को 19038 एक्सप्रेस को 150 मिनट देर से चलाया जाएगा, जबकि 12557 एक्सप्रेस को 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पड़ी भारी, बिहार के इस जिले में 38 CSC संचालकों की मान्यता रद्द

बिहार में जमीन के 40 लाख कागज गलत, अंचलों में ही होगा समाधान, विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन