वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार की बाधाएं खत्म, सरकार देगी 12 एकड़ जमीन, जानें लेटेस्ट अपडेट

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

AI फोटो

Valmikinagar Airport: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एयरपोर्ट के विकास के लिए 12 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी. प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जमीन चिन्हित कर ली है. रनवे विस्तार को बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Valmikinagar Airport: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए करीब 12 एकड़ जमीन ली जाएगी. इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. लोकल प्रशासन की ओर से जरूरी जमीन पहले ही चिन्हित कर ली गई है.

सीओ मोहम्मद वसीम अकरम ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जमीन से जुड़ा प्रस्ताव मांगा था. उसी प्रस्ताव के आधार पर 12 एकड़ भूमि की पहचान कर ली गई है, जिसे आगे अथॉरिटी को सौंपा जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया के लिए अंचल स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं.

AAI के अधिकारी ने किया निरीक्षण

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी आर.के. पाराशर ने मंगलवार को जमीन का निरीक्षण किया. उन्होंने जमीन की स्थिति को देखा और विस्तार से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली. प्रशासन ने बताया कि अधिग्रहित की जाने वाली जमीन को डीएम के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी को आधिकारिक रूप से ट्रांसफर किया जाएगा.

एयरपोर्ट के निर्माण और विस्तार से पहले तकनीकी जांच का काम भी शुरू हो चुका है. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से मिट्टी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है. इसके लिए एक्सपर्ट टीम ने जमीन से मिट्टी के नमूने लिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि निर्माण के लिए जमीन सही है या नहीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हवाई सेवाओं में सुधार होगा

सभी जांच और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा. इससे पहले भी एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट का दौरा कर चुकी है. उस दौरान रनवे को और लंबा करने और एयरपोर्ट तक पहुंचने वाली सड़क को चौड़ा करने पर बात हुई थी. इन सुझावों के बाद ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है. एयरपोर्ट के विस्तार से हवाई सेवाओं में सुधार होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, 24 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण में तेज, प्लान तैयार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन