सीवान : बालू उठा रहे मजदूर को मिला 39 ग्राम ‘गोल्ड’, जिस ज्वेलर ने पहचाना, उससे मालिकाना हक के लिए भिड़े दुकानदार

Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस.

Siwan News : गिट्टी-बालू के दुकान पर काम रहे मजदूर को सोने जैसा धातु मिला. इसकी जानकारी पर दुकान मालिक ने धातु को अपने कब्जे में ले लिया, जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया.

विज्ञापन

Siwan News : नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार में रविवार को बालू में सोने जैसी धातु मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि डायल-112 पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस पूछताछ के लिए तीन लोगों को थाने ले गई है और मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम करने के दौरान मिला, 5.50 लाख कीमत आंकी गयी

जानकारी के अनुसार, गिट्टी-बालू व्यवसाय से जुड़े मजदूर (पोलदार) मनोज राम को काम के दौरान सोने जैसी धातु मिली. उसकी पहचान कराने के लिए वह स्थानीय ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे. बताया जाता है कि दुकानदार संदीप कुमार ने धातु की जांच के बाद उसे सोना जैसी धातु बताते हुए उसका वजन करीब 39 ग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये बताई.

गिट्टी-बालू व्यवसायी ने धातु को अपने कब्जे में लिया

इसी दौरान गिट्टी-बालू व्यवसायी अशोक गुप्ता को इसकी जानकारी मिली. आरोप है कि वह ज्वेलरी दुकान पहुंचे और धातु अपने कब्जे में ले ली. इस पर दुकानदार ने धातु वापस करने की मांग की, ताकि उसे जांच के लिए लाने वाले व्यक्ति को सौंपा जा सके.

तीन लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

वहीं, मनोज राम के परिवार की महिलाओं ने दावा किया कि धातु उनके घर की है. दूसरी ओर, अशोक गुप्ता ने धातु लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद तीनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते बाजार में हंगामे की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पक्षों को नौतन थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की. थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राजद(RJD) के 30वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव का संदेश, जारी रहेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन