सीवान में बालिकाओं को किया गया जागरूक और सम्मानित, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ी

Beti Bachao Beti Padhao Yojana: सीवान में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत बालिकाओं के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें सुरक्षा, शिक्षा और कानूनी अधिकारों के साथ-साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Beti Bachao Beti Padhao Yojana: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को जिला खेल भवन में बालिकाओं के लिए जागरूकता-सह-सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला एवं बाल विकास निगम, सीवान और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हॉकी, खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं और उनके कोच ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में बालिकाओं को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गयी.

बालिकाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सामाजिक कुरीतियों से बचाव के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि उनके साथ किसी भी तरह का अनैतिक व्यवहार, दुर्व्यवहार या हिंसा होने पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभाग की टीम हमेशा उनके साथ है.

हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी

बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि किसी तरह की परेशानी या खतरे की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन पर सहायता मांगी जा सकती है.

बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में विभिन्न खेल विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मोमेंटो और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगो वाले कॉफी मग देकर सम्मानित किया गया. वहीं, कार्यक्रम में शामिल सभी बालिकाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से ट्रैक सूट का वितरण किया गया.

सम्मान और उपहार मिलने से बालिकाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने का संकल्प लिया.

खेल के साथ अधिकारों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है. साथ ही उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है.

कार्यक्रम जिला खेल पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस और जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस दौरान जिला खेल विभाग के कर्मी, विभिन्न खेलों के कोच और महिला एवं बाल विकास निगम के संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन