फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पड़ी भारी, बिहार के इस जिले में 38 CSC संचालकों की मान्यता रद्द

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Farmer Registry: मधेपुरा में फार्मर रजिस्ट्री अभियान में सहयोग नहीं करने पर 38 सीएससी संचालकों की मान्यता रद्द कर दी गई है. प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना है. यह अभियान किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए चलाया गया था, ताकि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ बिना किसी दिक्कत के मिल सके.

विज्ञापन

Farmer Registry: मधेपुरा जिले में किसानों के लिए चलाई जा रही फार्मर रजिस्ट्री योजना में लापरवाही बरतने वाले 38 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इन संचालकों पर किसान रजिस्ट्रेशन के लिए लगाए गए स्पेशल कैंप में सहयोग नहीं करने का आरोप है. जिला प्रशासन ने इसे सरकारी काम में उदासीनता और किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ मानते हुए इन सभी 38 केंद्रों की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएम ने इस वजह से लिया एक्शन

प्रशासन के आदेश में बताया गया कि यह कार्रवाई कुमारखंड, चौसा, आलमनगर, मुरलीगंज और सदर प्रखंड समेत अन्य ब्लॉक में की गई है. सरकार की प्राथमिकता थी कि इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक किसानों का डेटाबेस तैयार किया जाए ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा मिल सके. लेकिन इन संचालकों की गैर-मौजूदगी और काम में ढिलाई की वजह से रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य प्रभावित हुआ. इस वजह से डीएम ने एक्शन लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन संचालकों पर गाज

रद्द किए गए संचालकों मो. तनवीर आलम, राजा कुमार, प्रियंका कुमारी और ओंकार नाथ शर्मा सहित कुल 38 नाम शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि सीएससी संचालकों की भूमिका जमीनी स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण होती है क्योंकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति से न केवल सरकारी काम में रुकावट आई, बल्कि किसानों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

इस सख्त कदम के जरिए जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भविष्य में भी अगर कोई संचालक सरकारी योजनाओं के जमीन पर उतारने में लापरवाही दिखाएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. फार्मर रजिस्ट्री जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए प्रशासन अब नए सिरे से व्यवस्था बनाने पर जोर दे रहा है. अधिकारियों ने कहा है कि किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : बिहार में 40 की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने अगले दो दिन के लिए जारी किया पूर्वानुमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन