राजगीर से पटना जू में आईं दो शेरनियां, जानिए कब से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

Updated:
विज्ञापन

पटना जू

Patna Zoo: पटना के चिड़ियाघर में राजगीर से दो शेरनियां आईं हैं. 30 दिनों के लिए दोनों शेरनियों को क्वारंटाइन किया गया है, जिसके बाद ही जू में आने वाले लोग उसे देख पायेंगे. पटना जू के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी शुरुआत होने वाली है.

विज्ञापन

Patna Zoo: पटना जू में वन्यजीव अदला-बदली कार्यक्रम के तहत राजगीर जू सफारी से दो नई शेरनियों को लाया गया है. इनकी उम्र लगभग 13 से 15 महीने है. इसके बदले में पटना जू से पार्वती नामक एक मादा शेरनी को राजगीर जू सफारी भेजा गया है. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की अनुमति मिलने के बाद इस अदल-बदली की प्रक्रिया को पूरा किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 दिनों के लिए किया गया था क्वारंटाइन

जू प्रशासन के अनुसार, राजगीर से आईं दोनों शेरनियों को फिलहाल 30 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है. जू के डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रांसफर के दौरान जानवर अक्सर तनाव (स्ट्रेस) में आ जाते हैं, इसलिए उन्हें शांत वातावरण में रखना और यहां की जलवायु के अनुकूल ढालना आवश्यक है. क्वारंटाइन की अवधि समाप्त होने के बाद ही इन्हें आम पर्यटकों के दीदार के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा.

जल्द आयेंगे ये जानवर

चिड़ियाघर में जानवरों की ब्लड लाइन को बेहतर बनाने और जेनेटिक डाइवर्सिटी बढ़ाने के लिए प्रशासन कई अन्य वन्यजीवों को ट्रांसफर कर रहा है. इस कड़ी में अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चिड़ियाघरों से शंघाई डियर (मणिपुरी हिरण) और गौर (भारतीय बाइसन) को लाने के लिए बातचीत अंतिम चरण में है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले दो महीनों के अंदर ये नए मेहमान भी पटना जू की शोभा बढ़ाते नजर आयेंगे.

कब से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग?

पटना जू में घूमने के लिए जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू होगी. जानकारी के मुताबिक, मार्च महीने से लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे. इसके साथ ही ऑफलाइन टिकट लेने की जो पहले से सुविधा है, वह आगे भी इसी तरह जारी रहेगी. पटना जू में लगभग 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है. इसके साथ ही मॉडर्न कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा.

Also Read: रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर आज भी हंगामा, चिराग के विधायकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन