‘प्लीज सर… प्लीज सर गेट खोल दीजिए ना सर’, सेंटर पर नहीं मिली एंट्री तो फूट-फूटकर रोई छात्रा

Updated:
विज्ञापन

गेट के सामने फूट-फूटकर रोती छात्रा

Bihar Board Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है. परीक्षा सेंटर पर लेट से पहुंचने की वजह से एक छात्रा को सेंटर के अंदर जाने का परमिशन नहीं मिला. इसके बाद छात्रा वहां मौजूद शिक्षक से अंदर जाने देने के लिए गिरगिराती रह गई. लेकिन उसे अंदर जाने का परमिशन नहीं मिला.

विज्ञापन

Bihar Board Matric Exam: मंगलवार से बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई. बिहार के अलग-अलग परीक्षा सेंटरों की तस्वीरें आईं हैं. इसी क्रम में पटना के दानापुर परीक्षा सेंटर का मामला सामने आया, जहां सेंटर पर लेट से पहुंचने की वजह से एक छात्रा को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली. नियम के मुताबिक, देरी से पहुंचने पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गेट पर फूट-फूटकर रोई छात्रा

इस दौरान छात्रा गेट पर ही बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी. इससे जुड़े एक वीडियो में देखा गया कि छात्रा गेट पर मौजूद शिक्षक से रिक्वेस्ट कर रही है. गेट खोलने के लिए हाथ जोड़कर गिरगिराने लगी. साथ ही वह कह रही थी, प्लीज सर… प्लीज सर गेट खोल दीजिए ना सर. आखिरकार छात्रा को परीक्षा देने का परमिशन नहीं दिया गया. लेकिन वहां मौजूद शिक्षक ने उससे कहा, उसका साल बर्बाद नहीं जाएगा. सरकार फिर उसका परीक्षा लेगी.

दीवार फांदकर सेंटर में घुसे परीक्षार्थी

दूसरे परीक्षा सेंटरों पर यह भी देखा गया कि परीक्षार्थी दीवार फांदकर जबरदस्ती सेंटर में घुसे. मुजफ्फरपुर जिले के एमएसकेबी स्कूल में देर से पहुंची छात्रा को परिजनों ने गोद में उठाकर चहारदीवारी पार कराई. इसके अलावा पटना के मिलर हाई स्कूल में एक छात्र 10 फिट ऊंचे दीवार को फांदकर सेंटर के अंदर कूद गया. इस तरह से राज्य के अलग-अलग जिलों में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर रही.

गुलाब का फूल देकर किया स्वागत

इसके साथ ही भागलपुर जिले में खास बात यह रही कि जिले के चार परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है. इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत बिल्कुल अलग अंदाज में किया गया. परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले शिक्षकों की तरफ से उन्हें गुलाब का फूल देकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया.

Also Read: राजगीर से पटना जू में आईं दो शेरनियां, जानिए कब से कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन