बिहार के इस जिले को मिले 4325 करोड़ का प्रोजेक्ट और गंडक पर पुल, नीतीश सरकार ने केंद्र से की सिफारिश

Updated:
विज्ञापन

डॉ. दिलीप जायसवाल

Bihar Road Project: एनएच-727 के मदनपुर-पनियहवा हिस्से में काम अटका है. बिहार सरकार ने टाइगर रिजर्व के बाहर शास्त्रीनगर से बेलवनिया तक गंडक नदी पर पुल और सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया है. इस पर पुनर्विचार के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजा गया है.

विज्ञापन

Bihar Road Project: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरने वाली नेशनल हाईवे-727 की सड़क लंबे समय से लटकी है. वन विभाग की आपत्तियों और नियमों के कारण मदनपुर से पनियहवा के बीच सड़क निर्माण मुमकिन नहीं हो पा रहा था. इसी समस्या का समाधान निकालते हुए बिहार सरकार ने एक आउटर रास्ता तैयार करने का प्रस्ताव दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंडक नदी पर बनेगा विशाल पुल

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए बगहा के शास्त्रीनगर से बेलवनिया के बीच गंडक नदी पर एक बड़ा पुल और सड़क बनाने का प्लान तैयार किया गया है. इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 4325.72 करोड़ रुपये है. इसका डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) पहले ही 15 मई 2025 को केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है.

विकास के लिए लाइफलाइन

इस सड़क और पुल के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार और बगहा के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने इस मुद्दे को मंत्री के सामने रखा था. हाल ही में वकील फिरोज आलम की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भी इस प्रोजेक्ट को क्षेत्र के विकास के लिए लाइफलाइन बताया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

केंद्र से पुनर्विचार का रिक्वेस्ट

मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि इस सड़क का निर्माण न होना स्थानीय लोगों के लिए किसी झटके से कम नहीं है. उन्होंने नितिन गडकरी को पत्र में लिखा कि जनहित को देखते हुए इस प्रस्ताव पर दोबारा विचार किया जाए और जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएं. अगर यह पुल बन जाता है तो बगहा और आसपास के इलाकों की आर्थिक तस्वीर बदल जाएगी और यातायात बेहद सुगम हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन