हनुमान सुगर मिल मालिक पर वारंट

Updated at : 01 May 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
हनुमान सुगर मिल मालिक पर वारंट

मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के मालिक विमल कुमार नोपानी के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. उनपर मिल मजदूर नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा को जला कर मारने की साजिश का आरोप लगा है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि मिल मालिक विमल कुमार नोपानी की गिरफ्तारी को लेकर एसआइटी को कोलकाता […]

विज्ञापन

मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल के मालिक विमल कुमार नोपानी के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. उनपर मिल मजदूर नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा को जला कर मारने की साजिश का आरोप लगा है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि मिल मालिक विमल कुमार नोपानी की गिरफ्तारी को लेकर एसआइटी को कोलकाता भेजा जायेगा.

वहीं मजदूरों की हत्या के साजिश में गिरफ्तार मिल प्रबंधक आरपी सिंह को छतौनी पुलिस ने रविवार को 24 घंटे के रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ चल रही है.एसपी ने बताया कि पूछताछ में प्रबंधक से घटना के संबंध कई जानकारियां दी हैं. उसके द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर एसआइटी को कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छानबीन का निर्देश दिया गया है. बताते चलें कि मिल मजदूरों व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सात अप्रैल को मजदूर संघ ने मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था. मजदूरों ने धरना के साथ मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी

हनुमान सुगर मिल
भी प्रशासन को दी थी. इस दौरान प्रशासन ने मजदूरों की चेतावनी पर नोटिस नहीं लिया. नतीजतन 10 अप्रैल को मजदूर नेता नरेश श्रीवास्तव व सूरज बैठा ने आत्मदाह कर ली. घटना को लेकर दोनों के परिजनों ने मिल मालिक व प्रबंधक पर साजिश के तहत जलवाने का आरोप लगाते हुए छतौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
गिरफ्तार मिल प्रबंधक आरपी सिंह
को पुलिस ने लिया रिमांड पर
पूछताछ में घटना के संबंध में मिली कई जानकारियां, छानबीन शुरू
मिल मालिक की गिरफ्तारी को कोलकाता जायेगी एसआइटी की टीम
मिल मालिक व प्रबंधक पर हत्या की साजिश का आरोप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन