होली में छोटा भीम के साथ चलेंगे मोर्टार-लांचर

मोतिहारी : महंगाई की मार और बच्चों की जिद के बीच चार रोज पूर्व से बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गयी है. होली यहां 13 मार्च को मनाये जाने की तैयारी चल रही है. लेकिन महंगाई को ले कुछ लोग पर्व मनाने की खानापूर्ति कर रहे हैं, तो कुछ काजू, किसमिस, बादाम, अबीर, गुलाल […]
मोतिहारी : महंगाई की मार और बच्चों की जिद के बीच चार रोज पूर्व से बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गयी है. होली यहां 13 मार्च को मनाये जाने की तैयारी चल रही है. लेकिन महंगाई को ले कुछ लोग पर्व मनाने की खानापूर्ति कर रहे हैं, तो कुछ काजू, किसमिस, बादाम, अबीर, गुलाल की भरपूर खरीदारी कर रहे हैं. मीना बाजार के किराना व्यवसायी अशोक जी कहते हैं कि होली से जुड़े सामान के मूल्य में पिछले वर्ष की अपेक्षा वृद्धि हुई है. बावजूद इसके होली खुशियों का पर्व है. इसको ले थोड़ी ही सही हर कोई खरीदारी कर रहा है. पर्व को ले चना दाल, सूजी, मैदा, रिफाइन, सरसों तेल, हर्बल अबीर आदि की भी मांग ज्यादा है. पिचकारी के बाजार में मोर्टार-लांचर और बच्चों के बीच छोटा भीम पिचकारी की ज्यादा मांग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




