ePaper

उप मुखिया से रिश्वत ले रहे टिकुलिया के मुखिया को िनगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा

Updated at : 18 Jan 2020 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
उप मुखिया से रिश्वत ले रहे टिकुलिया के मुखिया को िनगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा

मोतिहारी : सदर प्रखंड कार्यालय के पास उपमुखिया सह वार्ड सदस्य से डेढ़ लाख रिश्वत लेते टिकुलिया पंचायत के मुखिया कामेश्वर सहनी पकड़े गये. निगरानी की टीम ने मुखिया को रंगेहाथ पकड़ लिया. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने शुक्रवार सुबह मुखिया को पकड़ने के लिए प्रखंड कार्यालय के पास […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सदर प्रखंड कार्यालय के पास उपमुखिया सह वार्ड सदस्य से डेढ़ लाख रिश्वत लेते टिकुलिया पंचायत के मुखिया कामेश्वर सहनी पकड़े गये. निगरानी की टीम ने मुखिया को रंगेहाथ पकड़ लिया. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने शुक्रवार सुबह मुखिया को पकड़ने के लिए प्रखंड कार्यालय के पास जाल बिछाया था. टिकुलिया पंचायत के वार्ड सात के सदस्यउपेंद्र सहनी से जैसे ही मुखिया ने हाथ में पैसा लिया, निगरानी ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया. मुखिया को लेकर निगरानी की टीम रवाना हो गयी.

बताया जाता है कि टिकुलिया पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 20.98 लाख की लागत से नल-जल योजना का काम चल रहा है. वार्ड सदस्य उपेंद्र सहनी नल-जल योजना का काम करवा रहे हैं. योजना के भुगतान के लिए वार्ड सदस्य से मुखिया ने तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी थी.

इसको लेकर वार्ड सदस्य ने मुखिया के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की थी.14 जनवरी को निगरानी की टीम ने मोतिहारी पहुंच जांच-पड़ताल की, तो मुखिया पर लगा आरोप सही पाया. वार्ड सदस्य ने मुखिया को शुक्रवार को पैसा देने का वादा किया. उसके बाद इसकी सूचना निगरानी के अधिकारियों को दी.

डीएसपी सर्वेश के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम शुक्रवार की सुबह मोतिहारी पहुंची. उसके बाद रिश्वत लेते मुखिया को रंगेहाथ पकड़ लिया. छापेमारी में निगरानी विभाग के डीएसपी के साथ इंस्पेक्टर ईश्वर प्रसाद, सुशील कुमार, सत्येंद्र कुमार, आशिफ इकबाल मेहदी, संजय चतुर्वेदी, जमादार राजीव कुमार व सिपाही सुजीत कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन