पूर्वी चंपारण : रोहिंग्या व घुसपैठियों का देश नहीं है भारत : संजय जायसवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 8:16 AM
विज्ञापन
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाइयों का देश है, रोहिंग्या व घुसपैठियों का नहीं. नागरिकता संशोधन अधिनियम को ले समाज में कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें अधिनियम व कानून में अंतर ही मालूम […]
विज्ञापन
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाइयों का देश है, रोहिंग्या व घुसपैठियों का नहीं. नागरिकता संशोधन अधिनियम को ले समाज में कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें अधिनियम व कानून में अंतर ही मालूम नहीं है.
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन को लेकर भाजपा ने पांच से 15 जनवरी तक जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है. इस मुहिम के तहत पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के तीन करोड़ परिवारों से संपर्क कर लोगों को समझाने व बताने का काम करेंगे. वह शनिवार को गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन को ले पांच अलग-अलग माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










