बाइक के लिए विवाहिता को जला कर मार डाला
Updated at : 23 Nov 2019 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

अरेराज : दहेज में बाइक के लिए विवाहिता को केरोसिन तेल छिड़ककर ससुराल वालों ने जला दिया. गंभीर हालत में महिला को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां पर शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना मलाही थाना क्षेत्र के नगदहा नारा गांव की है. झुलसी महिला […]
विज्ञापन
अरेराज : दहेज में बाइक के लिए विवाहिता को केरोसिन तेल छिड़ककर ससुराल वालों ने जला दिया. गंभीर हालत में महिला को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां पर शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना मलाही थाना क्षेत्र के नगदहा नारा गांव की है.
झुलसी महिला के फर्द बयान पर मलाही थाना में देवर, गोतनी, ननद सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मलाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नगदहा नारा गांव की उषा देवी ने इलाज के दौरान बतायी कि दहेज में बाइक के लिए 18 नवंबर को पति टुनटुन पटेल, भैंसुर विकास पटेल, गोतनी सोनी कुमारी, ननद बबिता देवी व ननदोई अशोक पटेल ने मिलकर घर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. आग लगाने के बाद हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




