पूचं : बंधन बैंक से 11 लाख की लूट
Updated at : 14 Sep 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

चकिया में चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम चकिया (पूचं) : शहर के बीच बाजार साहेबगंज रोड स्थित बंधन बैंक से शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने हथियार के बल पर 11 लाख रुपये लूट लिये. इसके बाद अपराधी साहेबगंज रोड की ओर भाग गये़ चार की संख्या में आये अपराधियों ने पहले बैंक के […]
विज्ञापन
चकिया में चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
चकिया (पूचं) : शहर के बीच बाजार साहेबगंज रोड स्थित बंधन बैंक से शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने हथियार के बल पर 11 लाख रुपये लूट लिये. इसके बाद अपराधी साहेबगंज रोड की ओर भाग गये़ चार की संख्या में आये अपराधियों ने पहले बैंक के मेन गेट पर पहरा दे रहे गार्ड मोहम्मद हाशिम को पकड़ लिया और कनपटी पर रिवॉल्वर सटा उसकी सर्विसगन छीनकर तोड़ दी़ इसके बाद गार्ड के साथ बैंक परिसर में घुसे और सभी को अपने कब्जे में ले लिया़ कैश काउंटर में रखे करीब 11 लाख रुपये लूट लिये.
बैंक में जमा कराने आये एक दुकानदार से भी अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट लिये. चार में एक अपराधी मास्क पहने था. अपराधी 10 मिनट के अंदर घटना को अंजाम दे बैंक से बाहर निकल गये. सूचना पर पहुंचे डीएसपी शैलेंद्र कुमार समेत अन्य ने मामले की जांच की़ शाखा प्रबंधक रूपेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी अपराधी आधुनिक हथियार से लैस थे. एक ने मास्क पहन रखा था.
गार्ड की बंदूक को तोड़ कर फेंका, फिरे घुसे बैंक में सीसीटीवी फुटेज से की जा रही अपराधियों की पहचान
पूर्वी चंपारण के एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा िक बंधन बैंक से लूट मामले में छापेमारी तेज कर दी गयी है. सीसीटीवी कैमरे में आयी तस्वीर से भी अपराधियों की पहचान की जा रही है. आशंका है कि इस लूट में स्थानीय के साथ मुजफ्फरपुर के अपराधी गिरोह का हाथ है. बैंक साहेबगंज रोड में स्थित है, जो मुजफ्फरपुर को जोड़ता है. पूरे जिले के थाने व पड़ोसी जिले के थानों से संपर्क कर अपराधियों की खोज में छापेमारी तेज कर दी गयी है.
स्वर्ण व्यवसायी से आठ लाख की लूट, एक अपराधी धराया
मोतिहारी़ एनएच-28 स्थित चंडी माई स्थान के पास शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के नाम पर पांच अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से आठ लाख रुपये लूट लिये़ भागने के दौरान एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया अपराधी रंजन कुमार मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाने काे साजयतिया गांव का है.
पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, मोबाइल व पर्स बरामद किया है, जो व्यवसायी का है. कन्हौली चौक मिठनपुरा निवासी व्यवसायी नंदकिशोर कुमार ने बताया कि वह सोना-चांदी व कपड़े का व्यवसाय करता है. वह लहना वसूलने मोतिहारी आया था. वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने वाहन जांच के नाम पर बाइक रोकी और रुपये लूट लिये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




