पूचं : गंडक नदी में डूबे तीन युवक, दो लापता

Updated at : 26 Mar 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
पूचं : गंडक नदी में डूबे तीन युवक, दो लापता

दो युवकों के शव की खोज में लगाये गये गोताखोर अरेराज (पूचं) : अनुमंडल के संग्रामपुर थाने के गंडक नदी के पुछरिया घाट पर महायज्ञ के लिए जलभरी के दौरान सोमवार को तीन युवक डूब गये. ग्रामीणों के सहयोग से एक युवक को बाहर निकाला गया. दो की खोज के लिए गोताखोर व नाव को […]

विज्ञापन
दो युवकों के शव की खोज में लगाये गये गोताखोर
अरेराज (पूचं) : अनुमंडल के संग्रामपुर थाने के गंडक नदी के पुछरिया घाट पर महायज्ञ के लिए जलभरी के दौरान सोमवार को तीन युवक डूब गये. ग्रामीणों के सहयोग से एक युवक को बाहर निकाला गया. दो की खोज के लिए गोताखोर व नाव को लगाया गया है.
डूबने वाले में संग्रामपुर थाने के मधुबनी के सुनील भगत का पुत्र राजा कुमार (17), हीरालाल प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार (18) व नागेंद्र मिश्र का पुत्र विवेक कुमार (16) शामिल हैं. इसमें विवेक को बचा लिया गया.
मधुबनी मठ पर आयोजित महायज्ञ के लिए कलशयात्रा निकाली गयी थी. कलशयात्रा के दौरान गाजे- बाजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलभरी करने गंडक नदी के पुछरिया घाट पहुंचे. नहाने के लिए नदी में उतरे. पानी का बहाव होने के कारण तीनों युवक डूबने लगे. इनमें से एक को बचा लिया गया, पर दो नहीं बच पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन