आजादी के 75 वर्षों बाद वाजितपुर के मनियापार में बिजली की आपूिर्त शुरू

Updated at : 25 Oct 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
आजादी के 75 वर्षों बाद वाजितपुर के मनियापार में बिजली की आपूिर्त शुरू

सहकारिता मंत्री ने ट्रांसफाॅर्मर का स्विच ऑन कर शुरू की आपूर्ति मधुबन : बिजली से वंचित सभी गांव 2018 तक बिजली से रोशन हो जायेंगे. केंद्र व राज्य सरकार सभी घर में बिजली पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है. उक्त बातें सहकारिता मंत्री राणा रणधीर वाजितपुर के मनियापार गांव में विद्युत सेवा के शुभारंभ के […]

विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने ट्रांसफाॅर्मर का स्विच ऑन कर शुरू की आपूर्ति

मधुबन : बिजली से वंचित सभी गांव 2018 तक बिजली से रोशन हो जायेंगे. केंद्र व राज्य सरकार सभी घर में बिजली पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है. उक्त बातें सहकारिता मंत्री राणा रणधीर वाजितपुर के मनियापार गांव में विद्युत सेवा के शुभारंभ के लोगों को संबोधित करते हुए कही. सहकारिता मंत्री ने कहा केंद्र व राज्य में 27 वर्षों के बाद एक गठबंधन की सरकार है, जिसका लाभ आम लोगों को मिलना शुरू हो गया है. मंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद मनियापार गांव के लोगों को बिजली की सेवा मिलनी शुरू हुई.
जो गांव के लिये छठ का तोहफा है. बिजली, सड़क, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं से जनता को सीधा लाभ मिलता है.गांव में विद्युतीकरण गोपीकिशन एजेंसी द्वारा कराया है. गांव में 63 केवीए का दो ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है.गांव के 150 परिवारों के बीच कनेक्शन दिया गया है.अन्य परिवारों के लोगों को कनेक्शन देने कार्रवाई की जा रही है. मौके पर मंडल अध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा,मुखिया मनोज चौधरी, चुन्नु सिंह,मो.काशिम, उमेश श्रीकांता, शंकर साह, सरोज सहनी, रामलोचन साह, रामनिहोरा सिंह, विनय सिंह, हैदर अली, मेवालाल साह,विकास साह,आदि लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन