बिजली मिस्त्री की मौत पर सब स्टेशन में तोड़फोड़, जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2017 5:24 AM
विज्ञापन
मलंग चौक पर शव रख आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन डीएसपी ने कहा कि होगी जांच तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल मधुबन : दशमेश गोल्ड मैकेनिकल वर्क्स के पास पोल पर तार जोड़ रहे मिस्त्री की मौत से परिजनोंं का रो-रोकर बुरा हाल है़ घटना से आक्रोशित […]
विज्ञापन
मलंग चौक पर शव रख आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन
डीएसपी ने कहा कि होगी जांच
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
मधुबन : दशमेश गोल्ड मैकेनिकल वर्क्स के पास पोल पर तार जोड़ रहे मिस्त्री की मौत से परिजनोंं का रो-रोकर बुरा हाल है़ घटना से आक्रोशित लोगों ने तकरीबन पांच घंटे तक बाजार बंद रखा़ आक्रोशित लोगों ने बिजली सबस्टेशन में जमकर तोड़फोड़ भी की़ सूचना पर पकड़ीदयाल एसडीओ शैलेश कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने मृतक के परिजनों व जनप्रतिनिधियों से बातकर मामला शांत कराया. मृतक कृष्णा नगर पंचायत के बारा मंगरू गांव के स्व.दीनदयाल ठाकुर का 45 वर्षीय पुत्र हीरालाल ठाकुर है, जो पंचायत के वार्ड नम्बर तेरह का पंचायत का पंच भी था.
परिजनों व ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया जान बुझकर मारने का आरोप : जानकारी के अनुसार करीब 10 वर्षों से बिजली विभाग में मिस्त्री का काम कर रहा था. परिजनों व ग्रामीणों ने एसबीओ व जेई पर जानबूझकर कर मारने का आरोप लगाया है. मधुबन-तेतरिया पथ में दशमेश गोल्ड मैकेनिकल वर्क्स के पास बिजली का काम रहा था. लोगों ने बताया वह सट डाउन लेकर काम कर रहा था. दो तार जोड़ चुका था.
तीसरा तार जोड़ने वाला ही था कि अचानक से बिजली चालू हो गया, जिसके करेंट लगते मर कर नीचे गिर गया. मृतक के भाई उमा ठाकुर ने बताया कि साजिश के उसके भाई को मारने के लिए लाईन चालू किया गया. डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कारवाई की जायेगी.
तीन बच्चों का का पिता था हीरालाल
हीरालाल शर्मा तीन बच्चों का पिता है, जिसे दो बेटा व एक बेटी है. सबसे बड़ी बेटी नेहा 18 साल, बड़ा बेटा गोपाल 17 व 10 साल का प्रिंस है. हीरा की पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर. बुरा हाल है. हीरा चार भाईयों में तीसरे स्थान पर था. सबसे बड़ा रामाशंकर शर्मा, उमाशंकर शर्मा, हीरालाल व गौरीशंकर.सभी भाई पहले लकड़ी मिस्त्री का काम करता है. हीरा 10 साल से लकड़ी काम छोड़कर बिजली का काम करने लगा था.
समझौता के बाद शव पोस्टमार्टम में गया
समझौता के बाद देर शाम मृतक हीरा लाल शर्मा का शव पुलिस पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










