सीएम आपदा कोष में शिवहर सांसद ने दी एक लाख की राशि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2017 4:06 AM
मोतिहारी : सूबे में आयी प्रलयंकारी बाढ़ की तबाही से पीड़ित के सहायतार्थ शिवहर सांसद रमा देवी ने राज्य सरकार को एक लाख रुपया की राशि का अंशदान भेंट की है. सांसद ने राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक के माध्यम से प्रदान किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सांसद ने राशि से […]
मोतिहारी : सूबे में आयी प्रलयंकारी बाढ़ की तबाही से पीड़ित के सहायतार्थ शिवहर सांसद रमा देवी ने राज्य सरकार को एक लाख रुपया की राशि का अंशदान भेंट की है. सांसद ने राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक के माध्यम से प्रदान किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सांसद ने राशि से संबंधित चेक मंगलवार को सौंपा. राज्य को अंशदान देने के लिए सीएम ने सांसद को धन्यवाद दी.
कहा कि ऐसे समय में सभी को संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ितों की सहायतार्थ हाथ बंटाना चाहिए. जानकारी सांसद के आप्त सचिव अनिभूषण कुमार एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने दी. वही शिवहर सहित चिरैया,ढाका,मधुबन आदि विस के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के इस पहल की प्रशंसा की है. साथ ही सक्षम लोगों से बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राज्य कोष में सहयोग करने का अपील किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










