ePaper

पिता ने अपनी ही बच्ची के गले में ईंट बांध कर पानी में फेंका

Updated at : 04 Sep 2017 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बच्ची के गले में ईंट बांध कर पानी में फेंका

सिकरहना (मोतिहारी) : एक पिता ने अपनी ही अबोध पुत्री को जान मारने की नीयत से शरीर में ईंट बांध कर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया. सुबह शौच करने गयी गांव की महिलाओं ने बच्ची को देख तुरंत पानी से निकाला और ग्रामीणों को जानकारी दी. घटना ढाका थाने के मोहब्बतपुर गांव की […]

विज्ञापन
सिकरहना (मोतिहारी) : एक पिता ने अपनी ही अबोध पुत्री को जान मारने की नीयत से शरीर में ईंट बांध कर पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया. सुबह शौच करने गयी गांव की महिलाओं ने बच्ची को देख तुरंत पानी से निकाला और ग्रामीणों को जानकारी दी. घटना ढाका थाने के मोहब्बतपुर गांव की है. इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची को थाने लाकर कार्रवाई की मांग की है.
पहली बीवी से थी बच्ची, दो बीवियों को तलाक दे चुका है मो वसीम
मोहम्मद वसीम ने तीन शादियां की हैं. दो पत्नी को वह तलाक दे चुका है. पीड़ित बच्ची पहली पत्नी से है. बच्ची की मां नेपाल की मंतसरी की रहनेवाली है. तलाक के समय हुई पंचायती के अनुसार बच्ची को दो वर्ष तक मां के पास रखना था. इसके बदले बच्ची की मां को खोरिस देना तय था. दो वर्ष बीतने के बाद पंचायती के अनुसार करीब तीन माह पूर्व बच्ची को उसके पिता के हवाले कर दिया.
पहले भी जान लेने की कर चुका है कोशिश, तीन गिरफ्तार
बच्ची के आने के बाद उसके पिता व परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है. सोमवार की घटना से पहले भी कई बार बच्ची को यातना देकर मारने की कोशिश की जा चुकी है. इधर, बच्ची को बचानेवाली महिला सहिमा खातून के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता मो वसीम, दादा मोहम्मद जाकिर, दादी ताहिरा खातून को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपितों को जेल भेजा जायेगा. वहीं, पीड़ित बच्ची को चाइल्ड केयर को सौंपा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन