एनएच के अधिकारी करा रहे मरम्मत

मधुबन : बुढ़ी गंडक में जलस्तर कम होने के बाद नरहरपकड़ी में स्थित पुल के दक्षिणी पहुंच पथ में कटाव काफी तेज हो गया है, जिससे पथ भी खतरा बढ़ गया है. पहुंच पथ का मिट्टी धंसने से गुरुवार से उक्त पुल से बड़े-छोटे चार पहिया वाहनो के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा […]
मधुबन : बुढ़ी गंडक में जलस्तर कम होने के बाद नरहरपकड़ी में स्थित पुल के दक्षिणी पहुंच पथ में कटाव काफी तेज हो गया है, जिससे पथ भी खतरा बढ़ गया है. पहुंच पथ का मिट्टी धंसने से गुरुवार से उक्त पुल से बड़े-छोटे चार पहिया वाहनो के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. एनएच 104 में स्थित बूढ़ी गंडक में यह पुल बनरझूला फोर लेन से मधुबन,
चोरमा, पकड़ीदयाल, ढाका व पताही को मुजफ्फरपुर,चकिया आदि शहरो से जोड़ता है. नदी में जलस्तर कम होने के साथ पहुंच पथ काफी तेजी से धंस रहा है. प्रशासन द्वारा तत्काल बैरियर लगाकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया है. रास्ते से केवल दो पहिया वाहनो के गुजरने की अनुमति दी गयी. पुल को सुरक्षित रखने के लिये प्रशासन द्वारा जितौरा व चोरमा चौक पर भी बैरिकेटिंग किया गया है. इसके साथ ही बनरझूला में अवरोधक लगाकर दिया गया है. बड़े वाहनो को चकिया बाराघाट पुल के रास्ते मधुबन बाजार होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




