आक्रोशितों ने कुछ देर के लिए जाम की सड़क

मधुबन : बाढ़ पीडि़त परिवारों में बाढ़ राहत वितरण के साथ ही कई वंचित लोगो में आक्रोश भी उभरने लगा है. गुरूवार को मनपुरवा वार्ड नम्बर तीन, एक व पांच के लोगो ने प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया. वही दुलमा उच्च विद्यालय के समीप वार्ड छह व सात के लोगो ने भी एनएच […]
मधुबन : बाढ़ पीडि़त परिवारों में बाढ़ राहत वितरण के साथ ही कई वंचित लोगो में आक्रोश भी उभरने लगा है. गुरूवार को मनपुरवा वार्ड नम्बर तीन, एक व पांच के लोगो ने प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया. वही दुलमा उच्च विद्यालय के समीप वार्ड छह व सात के लोगो ने भी एनएच 104 जाम कर प्रदर्शन किया. हालांकि जाम बिना परिणाम के ही कुछ देर में समाप्त हो गया.
भेलवा पंचायत के मनपुरवा वार्ड नम्बर तीन मुन्ना कुमार, जयकिसुन सहनी, उमाशंकर पासवान, राजन पटेल, पवन पटेल, नीतेश यादव, वार्ड नम्बर दो के सोमेश पटेल, प्रवीण पटेल, रमेश पटेल वार्ड नम्बर पांच के प्रभु महतो आदि ने बताया कि उनका वार्ड बाढ़़ से काफी प्रभावित था. गांव में कई दिनो तक पानी था, जिसका सर्वेक्षण कर्मियो द्वारा मनमानी पूर्वक किया गया है. कई परिवारो को बाढ़ राहत से वंचित करते हुए सूची अंचल कार्यालय में जमा करा दिया गया है, जबकि पीडि़त परिवारो के तरफ से भी अलग से सूची बनाकर वार्ड सदस्य व अन्य प्रतिनिधियों से हस्ताक्षर कराकर अंचल कार्यालय को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




