नाव पर बच्चे का जन्म

Updated at : 24 Aug 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
नाव पर बच्चे का जन्म

मोतिहारी : एनडीआरएफ की टीम ने प्रसव पीड़ित महिला की पहले प्राथमिक उपचार की. फिर चिरैया लाने के क्रम में नाव में ही दर्द हुआ तो सुरक्षित ढंग से प्रसव कराया और पानी से निकाल कर एंबुलेंस के सहयोग से चिरैया अस्पताल पहुंचाया. एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि अंचल की सूचना के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : एनडीआरएफ की टीम ने प्रसव पीड़ित महिला की पहले प्राथमिक उपचार की. फिर चिरैया लाने के क्रम में नाव में ही दर्द हुआ तो सुरक्षित ढंग से प्रसव कराया और पानी से निकाल कर एंबुलेंस के सहयोग से चिरैया अस्पताल पहुंचाया. एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि अंचल की सूचना के बाद हम अपने टीम के स्वास्थ्य विशेषज्ञ जयशंकर सिंह, प्रशासनिक स्तर पर रेणु सिंह और सत्येंद्र तिवारी के साथ पांच किमी दूरी तय कर पटजिलवा गांव पहुंचे, जहां नंदकिशोर सहनी की पत्नी मनीषा दर्द से कराह रही थी, जिसका पहले प्राथमिक उपचार हुआ. फिर नाव के सहारे चिरैया की ओर चले कि बूढ़ी गंडक के मजधार में ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जहां कपड़ा से घेरा बनाकर सुरक्षित प्रसव कराया गया. इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन