देश से भ्रष्टाचार मिटाना प्राथमिकता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2017 6:25 AM
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा . गांधीजी की प्रतिमा पर सहकारिता मंत्री व सांसद ने किया माल्यार्पण मधुबन : शिवहर सांसद रमा देवी व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. मधुबन के प्रमुख मार्गों के तिरंगा यात्रा गुजरी. इस दौरान सांसद व मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से गांधी आश्रम […]
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा . गांधीजी की प्रतिमा पर सहकारिता मंत्री व सांसद ने किया माल्यार्पण
मधुबन : शिवहर सांसद रमा देवी व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. मधुबन के प्रमुख मार्गों के तिरंगा यात्रा गुजरी. इस दौरान सांसद व मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से गांधी आश्रम व गांधीनगर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
सांसद रमा देवी ने कहा कि गांधीजी के सपनों का भारत बनाने के लिये देश से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, व्यक्तिवाद, गंदगी को मिटाना है. इन बुराई को मिटाने के लिये केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. केंद्र व राज्य में एक गठबंधन की सरकार बनने से इसके लिये बेहतर माहौल बन रहा है. सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने कहा कि गांधीजी की विचारधारा का देश बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है. कहा तिरंगा यात्रा से देश की आजादी में बहुमूल्य योगदान देने वाले शहीदों को याद करना है.इस दौरान
भ्रष्टाचार,आतंकवाद,व्यक्तिवाद आदि बुराइयों को मिटाने का संकल्प लिया गया. सांसद व मंत्री ने फेनहारा के पीपरा करीमदाद निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.बलदेव सिंह के भतीजे डा.विजय रंजन सिंह को सम्मानित किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा, योगेंद्र प्रसाद, चुन्नू सिंह, आकाश गुप्ता, गिरीधारी लाल शर्मा, प्रजवशंकर, मो.काशिम, रामएकवाल कुशवाहा, रवीन्द्र तिवारी, मनोज चौधरी, उमेशश्रीकांता, रोहित डालमिया, मनीष कुमार पांडेय, बहारूद्दीन,लक्ष्मण सिंह, शंभु सिंह, डा.नागेंद्र प्रसाद समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










