सीवान से बेतिया जा रही बस पलटी, दो दर्जन जख्मी
Updated at : 13 Aug 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. मुफस्सिल थाने के कोटवा मोड़ के पास हुई घटना मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के कोटवा मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने में यात्रियों से भरी लव-कुश बस पलट गयी. इसमें करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में दस यात्रियों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जबकि अन्य यात्री प्राथमिक […]
विज्ञापन
हादसा. मुफस्सिल थाने के कोटवा मोड़ के पास हुई घटना
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के कोटवा मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने में यात्रियों से भरी लव-कुश बस पलट गयी. इसमें करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में दस यात्रियों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जबकि अन्य यात्री प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गये. घटना शनिवार शाम करीब तीन बजे की है.
घायलों में सीवान, गोपालगंज, बेतिया, बगहा व मोतिहारी के लोग शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, लव-कुश बस नंबर बीआर28सी/2151 सीवान से यात्रियों को लेकर दोपहर करीब 12:50 बजे बेतिया के लिए रवाना हुई. इस दौरान मोतिहारी मुफस्सिल थाना अंतर्गत कोटवा मोड़ बनकट के पास बाइक सवार को बचाने में बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला. वही पुलिस को सूचना दी.
थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंच ग्रामीणों ने सहयोग से यात्रियों को बाहर निकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बस चालक व खलासी भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि बस व बाइक को जब्त कर लिया गया है.बाइक सवार संग्रामपुर नौतन बरवा के ब्रजेश सिंह व आलोक सिंह को भी चोट लगी है. दोनों का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




