जिले में साढ़े दस हजार शौचालय का हुआ निर्माण

Updated at : 09 Aug 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में साढ़े दस हजार शौचालय का हुआ निर्माण

31 दिसंबर तक 8 लाख 34 हजार शौचालय बनाने का है लक्ष्य शौचालय निर्माण के प्रति जनता काे जागरूक करने के लिए बना मास्टर प्लान मोतिहारी : जिले के सभी पंचायतों व नगर निकायों को ओडीएफ बनाने के लिए प्रशासनिक पहल तेज कर दी गयी है और खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए […]

विज्ञापन

31 दिसंबर तक 8 लाख 34 हजार शौचालय बनाने का है लक्ष्य

शौचालय निर्माण के प्रति जनता काे जागरूक करने के लिए बना मास्टर प्लान
मोतिहारी : जिले के सभी पंचायतों व नगर निकायों को ओडीएफ बनाने के लिए प्रशासनिक पहल तेज कर दी गयी है और खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए जनता को जागरूक कर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है. अब तक जिले में 10637 शौचालय का निर्माण किया जा चुका है.
लक्ष्य के अनुसार,शहरी क्षेत्र में 24674 व ग्रामीण क्षेत्र में 409654 यानि आठ लाख 33 हजार 931 शौचालयों का निर्माण 31 दिसंबर तक किया जाना है. इसको ले जिला प्रशासन हर स्तर से पहल कर रहा है. जानकारी देते हुए एनइपी के निदेशक विजयंत ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों व नगर निकायों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.आम जनता को मोटिवेट किया जा रहा है और शौचालय के बनने से होने वाले लाभ व नहीं बनने से होने वाली बीमारी व परेशानी से अवगत कराया जा रहा है.
खुले में शौच से आजादी सप्ताह आज से
खुले में शौच से आजादी सप्ताह बुधवार से मनाया जायेगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सप्ताह 15अगस्त तक चलेगा और इस सप्ताह में स्वच्छता की बाबत लोगों को विस्तार से जानकारी दी जायेगी और शौचालय बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जायेगा. नगर भवन के प्रांगण में कार्यक्रम की शुरुआत होगी.इसको ले संबंधित अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दे दी गयी है और सप्ताह को बेहतर ढंग से आयोजित करने व इस मामले में किसी भी तरह की खानापूर्ति नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन