मोतिहारी में भी दो नक्सली हुए गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2017 8:06 AM
विज्ञापन
पताही (मोतिहारी) : पुलिस ने शनिवार की रात बोकाने चामु टोला गांव में छापेमारी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली जयलाल राम व नागेंद्र भगत है. पूछताछ के बाद अभियान एसपी श्री गौरव ने बताया कि दोनों नक्सली स्थानीय थाना कांड संख्या 16/15 का अभियुक्त है. दोनों पर चंपापुर गांव के किसान […]
विज्ञापन
पताही (मोतिहारी) : पुलिस ने शनिवार की रात बोकाने चामु टोला गांव में छापेमारी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली जयलाल राम व नागेंद्र भगत है.
पूछताछ के बाद अभियान एसपी श्री गौरव ने बताया कि दोनों नक्सली स्थानीय थाना कांड संख्या 16/15 का अभियुक्त है. दोनों पर चंपापुर गांव के किसान स्व शिवजी सिंह के खेत को लेकर उनके घर पर नक्सली पर्चा चिपकाने का आरोप है. उन्होंने बताया कि दोनों नक्सली वर्षों से फरार चल रहे थे. साथ ही दोनों ने अपनी संलिप्तता इस कांड में स्वीकारी है.
नक्सली पर्चा चिपकाने को लेकर पूर्व मुखिया के परिजनों ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था.पुलिस के अनुसंधान में इनकी संलिप्तता इस कांड में उजागर हुआ है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, दारोगा दुलार चंद राम, गंगा दयाल ओझा, रामबिहारी पांडेय, वीरेंद्र यादव एवं पुलिस बल एवं सैप बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










